{"_id":"60c3a5a18ebc3e6b7230d688","slug":"government-unani-hospital-of-15-beds-will-be-built-in-nagina-bijnor-news-mrt542312834","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना में 15 बेड का राजकीय यूनानी चिकित्सालय बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना में 15 बेड का राजकीय यूनानी चिकित्सालय बनेगा
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के यूनानी सेवाएं निदेशक के निर्देश पर नगीना में 15 बेड का राजकीय यूनानी चिकित्सालय बनाया जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को यूनानी पद्घति से अपनी विभिन्न बीमारियों का उपचार कराने में काफी सहूलियत होगी। चिकित्सालय के लिए जगह की तलाश की जा रही है। अफसरों की मानें तो फिलहाल यह चिकित्सालय किराये के भवन में संचालित होगा, इसके बाद अपने भवन का निर्माण होने पर इसे किराये के भवन से मुक्त करते हुए सरकारी भूमि पर शिफ्ट किया जाएगा।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. इसमपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में कुल नौ यूनानी चिकित्सक संचालित हैं, जिनमें आठ चिकित्सकों की नियुक्ति हो चुकी है और नौवें चिकित्सक की उपलब्धता के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। शीघ्र ही नौंवा चिकित्सक भी मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के यूनानी सेवाएं निदेशक ने नगीना में 15 बेड का राजकीय यूनानी चिकित्सालय संचालित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग अपने स्तर से जमीन की तलाश कर रहा है। यदि कोई इच्छुक व्यक्ति अस्पताल भवन बनाने के लिए नि:शुल्क अथवा दान में भूमि या फिर अस्पताल संचालित कराने के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराना चाहता है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।