{"_id":"61cb564d3a07a836fb6036d7","slug":"government-suspended-je-of-regulated-area-bijnor-news-mrt5711363150","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनियमित क्षेत्र के जेई को शासन ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनियमित क्षेत्र के जेई को शासन ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनियमित क्षेत्र के जेई को शासन ने किया निलंबित
बिजनौर। दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के वायरल हुए वीडियो के मामले में विनियमित क्षेत्र के जेई को शासन ने निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर निलंबित करते हुए जेई को संभागीय नियोजन खंड मेरठ से अटैच कर दिया है। वहीं विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। जिनमें विनियमित क्षेत्र के जेई विपिन कुमार गुप्ता के रिश्वत कांड की विभागीय जांच के लिए सहयुक्त नियोजक संभागीय खंड, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग बरेली को नामित किया गया है।
बता दें कि पिछले दिनों जेई का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जेई एक नक्शा नवीस से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। नक्शानवीस से लाइसेंस का दायरा बढ़ाने के लिए दो लाख की रिश्वत ली गई थी। बाद में उक्त फाइल को पास भी नहीं किया। वीडियो वायरल हुआ तो एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम उमेश मिश्रा ने विनियमित क्षेत्र के जेई के निलंबन और विभागीय जांच की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी थी। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने निलंबन करते हुए मेरठ से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
वर्जन
शासन की ओर से पत्र मिला है। जिसमें जेई विपिन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति भी की गई है। - विक्रमादित्य सिंह मलिक, एसडीएम सदर