फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Government built modern hospitals in the countryside'

‘देहातों में आधुनिक अस्पतालों का निमार्ण कराए सरकार’

Sat, 26 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
'Government built modern hospitals in the countryside'
‘देहातों में आधुनिक अस्पतालों का निमार्ण कराए सरकार’
विज्ञापन

बिजनौर। सांसद मलूक नागर ने संसद में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री से सवाल पूछा कि कोरोना महामारी के कारण आज पूरे देश में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है और पूरे देश में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक अस्पतालों और अस्पतालों में आईसीयू की कमी है। साथ ही मौजूदा अस्पतालों में आवश्यक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का भी भारी टोटा है।

सांसद मलूक नागर ने 23 सितंबर को संसद में सवाल पूछा कि क्या सरकार गांव-देहात में नए अस्पताल बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई सब्सिडी देने व सस्ते दर पर लोन उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। इस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इस कार्य को राज्य सरकार के दायरे में बताया। राज्यमंत्री ने बताया कि राज्य स्तर पर केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को उनके स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे और प्रणालियों को मजबूत करने के लिए तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करती है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 4256.81 करोड़ रुपये दस सितंबर 2020 को राज्यों को जारी किये गए हैं। जिस पर बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि जब भी कोई सवाल सरकार से पूछा जाता है तो उसमें सरकार अपनी योजनाओं का जिक्र करना शुरू कर देती है, लेकिन इन योजनाओं से संबंधित आंकड़े सरकार के कागजों में तो दिखते हैं, लेकिन उनकी जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed