{"_id":"61977f7dc744bcd7e9e606a200238e38","slug":"got-married-man-fallen-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में आया युवक गंगा में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में आया युवक गंगा में समाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आया चंडीगढ़ का युवक नहाते समय गंगा में डूब गया। देर शाम तक गोताखोर को सफलता नहीं मिली। शादी वाले घर में मातम छाया हुआ है।
गांव खोजलीपुर निवासी राज कुमार चंडीगढ़ में एक कंपनी में काम करता है। 22 फरवरी को उसकी बहन की शादी है। राज कुमार की बहन की शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ में एयरपोर्ट के पास स्थित दहलान कॉलोनी निवासी उसके दोस्त 18 वर्षीय सूरज पुत्र चंद्रशेखर चक्रवर्ती, शिवम, अनुज और चंदन भी गांव आए हैं। रविवार को वह टेंट का सामान लेने के लिए गांव नारायणपुर आए थे।
वहां किसी ने उनको पास में गंगा बहने के बारे में बता दिया। चारों युवक गंगा किनारे आ गए। शिवम, अनुज और चंदन तो गंगा किनारे बैठ गए, जबकि सूरज ने नहाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। दोपहर करीब एक बजे नहाते समय सूरज एकदम किनारे पर मौजूद गहरे कुंड में समाने लगा। उसने शोर मचाया तो शिवम, अनुज और चंदन ने गंगा के बाहर से ही उसका हाथ पकड़ने की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके और सूरज गंगा में डूब गया। सूरज के डूबने से उसके दोस्तों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना राज कुमार और सूरज के परिजनों को भी दी । एसओ बीरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को तलाश में लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।