फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Goshala in Rasulpur Imma to be built with thirty lakhs

तीस लाख से बनेगी रसूलपुर इम्मा में गोशाला

Thu, 12 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Goshala in Rasulpur Imma to be built with thirty lakhs
धामपुर में नगर पालिका बोर्ड की संपन्न बैठक में शालिम पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, ईओ सुभाष कुमार ? - फोटो : DHAMPUR
तीस लाख से बनेगी रसूलपुर इम्मा में गोशाला
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने पालिका के ईओ सुभाष कुमार पर विकास के मामले में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। कहा कि पेयजल व्यवस्था बदहाल है। अधिकांश नल व वाटर कूलर ठप हैं। सदस्यों ने गांव रसूलपुर इम्मा गोशाला के अस्थायी निर्माण के लिए प्रस्ताव पास किया है। बताया गया कि तीस लाख की लागत से गोशाला का निर्माण होगा। 15 दिन में गोशाला को बना कर चालू करने का भरोसा दिया गया है।
बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में अधिकांश सदस्य मौजूद रहे। ईओ ने सदन को बताया कि राजस्व विभाग की ओर से गांव रसूलपुर इम्मा में तीस बीघा में से 10 बीघा जमीन गोशाला निर्माण को दी है। इस जमीन पर पालिका की ओर से सोमवार से काम शुरू करा दिया जाएगा। तीस लाख की लागत से गोशाला की चहारदीवारी होगी। पानी पीने के लिए नलकूप बनेगा। भूसा बैंक, केयर टेकर के लिए रूम का निर्माण होगा। 30 मई तक गोशाला को तैयार कर चालू कर दिया जाएगा। इस गोशाला में अधिकतम 40 पशुओं को रखा जा सकता है।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि ईओ लापरवाही से नगर विकास के मामले में पिछड़ा है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अब तक जितने भी प्रस्ताव पारित हुए हैं, उनका क्रियान्वयन भी नहीं हो रहा। ईओ स्तर से आज तक नगर विकास के मामले में शासन स्तर से बजट आवंटन के लिए कोई पत्राचार नहीं किया है। दो सालों से कचराघर का निर्माण चल रहा है, लेकिन अभी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में चालू होगा कचराघर : ईओ
ईओ ने सदन को दो माह के भीतर कचरा घर को चालू कराने का भरोसा दिया है। ईओ ने बताया कि अब ठप इंडिया नल सही नहीं होंगे, उन्हें सरकार की ओर से डैमेज मान लिया गया है। इन ठप नलों को 15 दिन के भीतर उखड़वा कर पालिका में जमा करा दिया जाएगा। जिसको भी पानी की दिक्कत है तो वह पालिका में आवेदन कर पानी की टंकी का कनेक्शन ले सकता है।

वाटर कूलर एटीएम की व्यवस्था का विरोध
ईओ ने बताया कि पालिका की ओर से लोगों को शीतल पानी उपलब्ध कराने को पांच वाटर कूलर एटीएम की व्यवस्था की गई है। एटीएम में एक रुपया डालकर एक लीटर पानी प्राप्त किया जा सकता है। जिसका कई सदस्यों ने विरोध कर इस व्यवस्था पर रोक लगाने और पुराने सभी सभी वाटर कूलरों को चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed