फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Goon suppression team and anti-Romeo squad active

गुंडा दमन दल तथा एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय हों

Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Goon suppression team and anti-Romeo squad active
बिजनौर में अमर उजाला के अपराजिता के वेबीनार में भाग लेती युवतियां और महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
गुंडा दमन दल तथा एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय हों
विज्ञापन

बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के अंतर्गत आयोजित वेबिनार में महिलाओं ने गुंडा दमन दल तथा एंटी रोमियो स्क्वॉयड को सक्रिय करने की मांग की। इसके साथ ही महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी जरूरत बताई।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम गोयल ने कहा कि हाथरस की घटना जघन्य अपराध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया तथा पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ घटना की सीबीआई जांच कराने के भी आदेश दिए हैं । मुख्यमंत्री की सक्रियता से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में राज्य सरकार विफल रही हैं। महिलाओं पर उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। सरकार को महिला सुरक्षा की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेत्री आरजू मौर्य ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध के लिए कठोर दंड का प्रावधान होना चाहिए। अपराधियों को ऐसी सजा मिले, जिससे इस प्रकार के अपराध रोके जा सकें।
छात्रा यशिका शर्मा ने कहा कि सरकार को गुंडा दमन दल तथा एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय करना चाहिए। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का तुरंत संज्ञान लिया जाए तथा छेड़छाड़ की घटनाएं रोकी जाएं।
शिक्षिका नलिनी त्यागी ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता का अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं अपने विरुद्ध होने वाले अपराधों को बता नहीं पाती, जिससे अपराधियों का हौसला बुलंद होता है। महिलाओं को अपने विचार खुलकर रखने चाहिए।

गृहिणी उषा ने कहा कि बलात्कार क्रूरतम अपराध की श्रेणी में आता है। कई बार ऐसी घटनाएं अदालत के चक्कर लगाते लगाते इंसाफ के बिना ही दम तोड़ देती हैं। महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न के मामलों में अलग से केस चलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed