फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Golden card made of 374 people in the fair

मेले में 374 लोगों के बने गोल्डन कार्ड

Sun, 21 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Golden card made of 374 people in the fair
मेले में 374 लोगों के बने गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में संचालित प्राथमिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिले भर में कुल 62 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेलों में 4582 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 20 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं कोविड हेल्प डेस्क पर करीब 1352 मरीज पहुंचे। इनमें से 579 लोगों के रेपिड एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किए गए। इस दौरान लगभग 374 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए गए।

शासन के निर्देश पर हर रविवार को जिले में संचालित प्राथमिक और उप प्राथमिक 62 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाता है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में लगभग 112 चिकित्सकों और करीब 661 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेलों में आए विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 4582 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाई दी गई। इनमें 1628 पुरुष, 2093 महिलाएं और 861 बच्चे शामिल रहे। इनमें से 20 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार की आवश्यकता होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इस दौरान खून की कमी के 54, श्वांस रोग के 274, डाइबिटीज के 339, उदर रोग से पीड़ित 503, चर्म रोग के 923 एवं टीबी के 17 रोगियों का उपचार किया गया। कोविड-19 हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा लगभग 382 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। करीब 382 मरीजों की खून की जांच की गई। जिन मरीजों में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयरन फॉलिक एसिड की टैबलेट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed