{"_id":"61aa688f64c21e477c749ecf","slug":"gold-for-abdullah-parvez-in-rifle-shooting-nazibabad-news-mrt5674778165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल शूटिंग में अब्दुल्ला परवेज को गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायफल शूटिंग में अब्दुल्ला परवेज को गोल्ड
विज्ञापन
नजीबाबाद - प्रदेश को शूटिंग में गोल्ड दिलाने वाले अब्दुल्ला परवेज और साथी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायफल शूटिंग में अब्दुल्ला परवेज को गोल्ड
नजीबाबाद। मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित 64वीं नेशनल रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में यूपी जूनियर टीम को नगर के अब्दुल्ला परवेज, आगरा के समीर डागर और लखनऊ के संस्कार हवेलिया ने सिविलियन चैंपियनशिप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल दिलाया। टीम को ओपन कैटेगरी में कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी के निर्देशन में 64 वीं नेशनल रायफल शूटिंग चैंपियनशिप मध्यप्रदेश भोपाल में आयोजित की गई। नगर के रायफल शूटर अब्दुल्ला परवेज, लखनऊ के संस्कार हवेलिया और आगरा के समीर डागर की टीम ने 50 मीटर 22 बोर रायफल जूनियर मैन सिविलियन कैटेगरी में सटीक निशानों के साथ उत्तर प्रदेश की टीम को गोल्ड मेडल दिलाया। ओपन कैटेगरी में उत्तर प्रदेश की इसी टीम को ब्रॉंज मेडल मिला।
नजीबाबाद निवासी रायफल शूटर चिकित्सक एसएम परवेज के पुत्र अब्दुल्ला परवेज बचपन से ही रायफल शूटिंग में रुचि के चलते जिला, मंडल और प्रदेश में कई रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में मेडल हासिल कर चुके हैं। यूपी स्टेट शूटिंग में अब्दुल्ला परवेज को दो बार सिल्वर और ऑल इंडिया जीवी मावलंकर 300 मीटर बिगबोर रायफल में ब्रॉंज मैडल मिला है। यूपी रायफल एसोसिएशन के सचिव जीएस सिंह, यूपी एसआरए टीम के प्रबंधक विशाल विश्वकर्मा ने टीम को गोल्ड और ब्रॉंज मैडल जीतने पर बधाई दी।