{"_id":"58b9b56c4f1c1ba064831660","slug":"going-into-the-death-of-youth-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में जा रहे युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा-नूरपुर मार्ग पर पलटा गन्ने से लदा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर से बारात में जा रहे तीन युवकों की बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए।
संजीव (20) पुत्र सुरेश, जयवीर (21) पुत्र श्रीराम, गौतम (21) पुत्र गजेंद्र बाइक पर सवार होकर दलजीत के बेटे की बारात में जा रहे थे। रक्ता नदी के पुल पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों बुरी तरह घायल हुए हैं।
स्योहारा। ट्रक पलटने से परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। बृहस्पतिवार शाम स्योहारा-नूरपुर मार्ग स्थित गांव कुरी के निकट गन्ने से भरा एक ट्रक गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में बैठा स्योहारा के बिरामपुर निवासी मोहम्मद यूसुफ, उसकी पत्नी रशीदा, पुत्र उमर, उमेर व पुत्री कुलसुम घायल हो गए। राहगीरों ने इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उमर को चिंताजनक हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिवार नूरपुर के गांव गोहावर से रिश्तेदारी से लौट रहा था। उधर, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे का कहना है कि जिले में ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
नजीबाबाद। मंडावली लौट रहा मंडावली निवासी युवक मुकर्रम (22) शुक्रवार दोपहर हरिद्वार मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। मोटा महादेव मंदिर के निकट उसकी बाइक बुग्गी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मुकर्रम को गंभीर चोटें आईं। उसे नजीबाबाद स्थित पूजा हॉस्पिटल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मुकर्रम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हरिद्वार मार्ग पर दोयजवाली तिराहा क्षेत्र में गैस गोदाम के सामने ट्रक और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। घटना में ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। जबकि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने ट्रक चालक विजय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, हल्दौर में गोलबाग के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से परीक्षा देने जा रहे दो छात्र घायल हो गये। राहगीरों ने दोनों छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया।
हल्दौर थाने के कस्बा झालू निवासी फरमान और उमर फारूख गहलौत डिग्री कॉलेज के छात्र है। शुक्रवार की सुबह वह दोनों एक बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे। गोलबाग के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से दोनों छात्र घायल हो गये।