{"_id":"60d8bb658ebc3e30e8671eb7","slug":"goats-are-tied-in-the-incomplete-built-toilet-building-nazibabad-news-mrt5447605192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे निर्मित शौचालय भवन में बंधी हैं बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे निर्मित शौचालय भवन में बंधी हैं बकरियां
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। ग्राम पंचायत साहबपुरा उमराव में लाखों रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा होने से ग्रामीणों में रोष है। अधूरे निर्मित भवन में ग्रामीणों ने बकरियां बांध रखी है। ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ पंचायत ने गांव पहुंचकर जांच की। उन्होंने ग्राम पंचायत सेक्रेटरी और ठेकेदार को तत्काल निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा।
ग्राम पंचायत के लिए बनने वाले शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपये की धनराशि निकाले जाने के बावजूद शौचालय निर्माण अधूरा है। क्षेत्रीय ग्रामीण प्रकाश, चरण सिंह, जगजीत सिंह, अनिल, मो.माजिद, जगत सिंह, शेर सिंह की शिकायत पर एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने गांव में आकर जांच की। जांच के दौरान सामुदायिक शौचालय के अधूरे निर्मित भवन में क्षेत्रीय ग्रामीणों की बकरियां बंधी मिलीं, सामान भी रखा पाया गया। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन सिंह को धनराशि अवमुक्त होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा समय से शौचालय निर्माण न कराने के लिए हड़काया। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव और ठेकेदार को एक सप्ताह के भीतर शौचालय निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।