{"_id":"588e35bf4f1c1b3c3de806cc","slug":"go-home-and-ate-poison-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर जाकर खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर जाकर खा लिया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती ने प्रेमी के घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। युवती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से प्रेमी के परिवार में अफरातफरी मच गई। उधर, पुलिस ने युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का प्रेम प्रसंग कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी गैर समुदाय के युवक से चल रहा था। प्रेमी युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय से शोषण कर रहा था। जब युवती ने युवक पर शादी करने दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती को नागवार गुजरी। वह रविवार को प्रेमी के घर जा धमकी। युवती ने शादी करने को लेकर गांव में हंगामा खड़ा कर दिया। इससे बौखलाए परिजनों ने युवती को घर में बंधक बना लिया और युवती के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दे दी। इससे युवती आपा खो बैठी। वह युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। जब परिजनों ने शादी करने का विरोध किया तो उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घटना से युवक के परिवार में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने युवक के घर पर हंगामा खड़ा कर दिया। युवती को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। उधर, कोतवाल मुनीषचंद्र शर्मा का कहना है कि युवती पक्ष कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।