{"_id":"62c7285b29e5d84aad0e5b00","slug":"give-yourself-a-protective-shield-by-getting-a-booster-dose-bijnor-news-mrt5960794116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर डोज लगवाकर खुद को दें सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर डोज लगवाकर खुद को दें सुरक्षा कवच
विज्ञापन
साकेद्र प्रताप सिंह।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूस्टर डोज लगवाकर खुद को दें सुरक्षा कवच
बिजनौर। जिले में किशोरों के टीकाकरण की स्थिति सुधर गई है। लेकिन बूस्टर डोज के मामले में जिला पिछड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग कोरोनारोधी टीके की रफ्तार बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश करा रहा है। समाज के गण्यमान्य लोग भी लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील कर रहे हैं। साथ ही जिले में सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल के अलावा गांवों में भी टीकाकरण करने के लिए बूथ लगाए जा रहे हैं। जिले में अभी तक कुल 59,355 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना 70 से 100 के बीच में बूथ लगाए जा रहे हैं। जिनमें कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है। जिले में बूस्टर डोज की रफ्तार धीमी पड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 3,64,436 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक कुल 59,355 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। जो कुल लक्ष्य का 16.29 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिले के गण्यमान्य लोग भी कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं। टीका लगवाने के बाद ही कोरोना से बचा जा सकता है। इसके साथ ही जिले में 12 से 14 उम्र तक के 98.99 प्रतिशत किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।
जिम्मेदार बनें, वैक्सीन की सभी डोज लें : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी लोग अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। कोरोनारोधी वैक्सीन की सभी डोज लें। इससे आप स्वयं तो सुरक्षित रहेंगे ही, आप परिवार और समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। इसलिए निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर वैक्सीन की डोज लगवाएं, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
हर नागरिक लगवाए बूस्टर डोज : बाबा फुलसंदे वाले
बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि भारत सरकार की नीतियों का पालन करते हुए जिले के सभी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में बूस्टर डोज लगवाएं और अपने जीवन को सुरक्षित करें। वैक्सीन लगवाकर दूसरों को भी लगवाने के लिए प्रेरित करें।
वैक्सीन बनेगी कवच, लगवाएं सभी डोज : संदीपनाथ
बॉलीवुड गीत लेखक, गायक और निर्देशक संदीपनाथ ने जिले के लोगों से कहा है कि सभी लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की सभी डोज लेनी चाहिए। इसमें लापरवाही ठीक नहीं है। इसलिए सभी जागरूक बनें और निर्धारित सेंटर पर जाकर कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाएं। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन कवच का काम करेगी।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी : साकेंद्र प्रताप सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने जिलेवासियों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरीके से समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में बूथ लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
कोरोना वैक्सीन के लिए हों जागरूक : सुमन चौधरी
समाजसेवी सुमन चौधरी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है। जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वह वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें।

सुमन चौधरी।- फोटो : BIJNOR

बाबा फुलसंदे वाले।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा।- फोटो : BIJNOR

संदीप नाथ।- फोटो : BIJNOR