{"_id":"60296b538ebc3ee8ff0c98b5","slug":"give-better-health-services-to-patients-dm-nazibabad-news-mrt5253852126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगियों को दे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगियों को दे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोगियों को दे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : डीएम
नजीबाबाद। डीएम रमाकांत पांडेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मेला मंडावली, भागूवाला, नांगलसोती, झक्काकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयोजित किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का सीएमओ डॉ. विजय यादव, सीडीओ केपी सिंह और एसीएमओ डॉ. पीआर नायर की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। डीएम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. फैज हैदर के नेतृत्व में आयोजित मेले में डॉ. कोनैन अली, डॉ. पूनम सोनी, डॉ. रविंद्र कुमार ने 153 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य कर्मियों विजय कुमार, अनिल कौशिक, अभिषेक त्यागी, विशाल कुमार, सुहेल, इरशाद, आकिब, मुकेश, गुलिस्ता का सहयोग रहा। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावली पर डॉ. संदीप कुमार, भागूवाला में डॉ. जीशान, नांगलसोती में डॉ. राय साहब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झक्काकी पर डॉ. सुशील कुमार और अरबन पीएचसी नजीबाबाद पर डॉ. एमपी कर्णवाल के नेतृत्व में रोगियों का उपचार किया गया।