फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girls are not helpless today, says CO Anjani Chaturvedi in Badhapur under Dost Police campaign

Bijnor: आज के समय अबला शब्द ही बेमानी-'दोस्त पुलिस' कार्यक्रम में छात्राओं से बोले सीओ अंजनी चतुर्वेदी

Sat, 23 Aug 2025 04:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 23 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

बढ़ापुर में अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस अभियान के तहत जीजीआईसी की छात्राओं ने थाना भ्रमण किया। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आज के समय में अबला शब्द का कोई अस्तित्व नहीं है।

विज्ञापन
Girls are not helpless today, says CO Anjani Chaturvedi in Badhapur under Dost Police campaign
दोस्त पुलिस कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस अभियान के तहत शनिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) बढ़ापुर की छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने छात्राओं को आत्मरक्षा और निडर होकर जीने की सीख दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के समय अबला शब्द ही बेमानी है, लड़कियों को खुद को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा। सीओ ने छात्राओं से कहा कि वे पुलिस को अपना दोस्त समझें और अभिभावकों व शिक्षकों के साथ अपनी समस्याएं साझा करें। साथ ही आधुनिकता के नाम पर भटकाव और प्रलोभनों से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम और सोशल मीडिया पर दी सीख

सीओ ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और महिला हेल्प डेस्क समेत पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया। थाना परिसर का निरीक्षण भी कराया गया।

जीजीआईसी प्रभारी प्रधानाचार्या अनीता रानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को सुरक्षा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति विश्वास दिलाते हैं।

छात्राओं को बनाया गया एक दिन का कोतवाल

कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रा राधिका प्रजापति और कक्षा 12 की छात्रा आयशा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। राधिका को कोतवाल की कुर्सी और टोपी दी गई, जिससे वह गर्व से अभिभूत हो गईं। सीओ ने उन्हें केस से जुड़े सवाल पूछे, जिनका दोनों छात्राओं ने बेबाकी और निडरता से जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed