फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girls ahead in topper list of Rohilkhand University

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टॉपर सूची में छात्राएं आगे

Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girls ahead in topper list of Rohilkhand University
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टॉपर सूची में छात्राएं आगे
विज्ञापन

बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में छात्राओं ने बाजी मारी है। जिले में टॉपर सूची में शामिल विद्यार्थियों में छात्राओं ने छात्रों को बराबर की टक्कर दी है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेगा।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 12 जनवरी को प्रस्तावित है। समारोह में विभिन्न कक्षा व विषय के टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाता है। गोल्ड मेडल पाने वालों में 12 विद्यार्थी जिला बिजनौर के डिग्री कॉलेजों से हैं। विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में छात्राओं ने बाजी मारी है। सूची में 86 गोल्ड मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थी हैं। इनमें 51 छात्राएं हैं। विवेक कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिजनौर की कानून विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पा जोशी का कहना है कि शासन का महिला सशक्तीकरण पर जोर है। इसका असर कॉलेजों में साफ दिखाई पड़ता है।
विज्ञापन

कहा कि कॉलेजों में 70 से 75 प्रतिशत छात्राएं है। छात्राओं ने मेरिट सूची में 60 प्रतिशत स्थान पाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तीकरण के स्वप्न को साकार किया है। जिले की छात्राओं ने भी दिखा दिया है कि हम किसी से कम नहीं। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रूटा के अध्यक्ष तथा वर्धमान कॉलेज बिजनौर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार, बीएड विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार जोशी ने कहा कि छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed