फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl kidnapped from school

11 साल की बालिका का विद्यालय का अपहरण, पुलिस में तहरीर

Wed, 16 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped from school
रेहड़। थाना क्षेत्र के एक गांव से पंचायत के ही दूसरे गांव में स्थित निजी विद्यालय में पढ़ने गई 11 वर्षीय छात्रा को एक युवक बहला फुसलाकर कर विद्यालय से ही उसका अपहरण कर ले गया। बच्ची के पिता ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण की तहरीर देकर पुत्री को बरामद करने की कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि एक माह पहले भी इसी गांव की कक्षा तीन में पढ़ रही नौ साल की बालिका का बाइक सवार युवक ने अपहरण कर लिया था। आरोपी जब जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था तो बालिका के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी बालिका को मौके पर ही छोड़ कर बाइक लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

गांव के पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उनकी 11 साल की बालिका पास के गांव के एक निजी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। मंगलवार को वह स्कूल में पढ़ने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। बेटी के घर वापस न आने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और उन्हें पुत्री को तलाशना शुरू कर दिया है। वह विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास गए और पुत्री के बारे के जानकारी की। इस दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब एक व्यक्ति आया था। बता रहा था कि इस बालिका की मां की तबीयत खराब है। अस्पताल में बोतल चढ़ रही है। बालिका की मां ने उसे अस्पताल में ही बुलाया। बताया गया कि प्रधानाचार्य ने इस दौरान बालिका से भी जानकारी ली कि क्या वह इस व्यक्ति को जानती पहचानती है। बालिका के हां कहने के बाद प्रधानाचार्य ने बालिका को उसके साथ जाने की अनुमति दे डाली। आरोपी बालिका को स्कूल से अपने साथ लेकर चला गया। घटना को लेकर परिवार के लोगों में बेचैनी है। पुलिस से परिजनों ने पुत्री को बरामद करने की मांग की है। उधर एसओ संजय कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed