फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get the sale of sugar filled in warehouses, memorandum submitted

चीनी मिल संघ के निदेशक ने गन्ना मंत्री और एमडी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Get the sale of sugar filled in warehouses, memorandum submitted
गोदामों में भरी चीनी की कराएं बिक्री, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। चीनी मिल समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने गन्ना मंत्री और चीनी मिल संघ के एमडी को गोदामों में भरी चीनी बिक्री व्यवस्था के संबंध में लखनऊ में ज्ञापन सौंपा।

चीनी मिल संघ के डायरेक्टर एवं मिल समिति के पूर्व उपाध्यक्ष ने किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद द्वारा निर्मित चीनी का स्टॉक बिकवाने के संबंध में लखनऊ में गन्ना मंत्री और एमडी को ज्ञापन सौंपा। प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह की ओर से लोकेंद्र सिंह द्वारा गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और एमडी रमाकांत पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नजीबाबाद चीनी मिल पर गोदामों में रखी एक लाख 29 हजार 595 क्विंटल चीनी के स्टॉक की बिक्री न होने से चीनी मिल पर रोजाना गोदामों के किराये का बोझ बढ़ने और मिल द्वारा किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए कर्ज लिए जाने की स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल गोदामों में भरी चीनी की बिक्री की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की गई। गन्ना मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में चीनी मिल संघ के देवेंद्र सिंह, श्यामजी पांडेय और विधायक शशांक वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed