फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get quality and timely complaints resolved: DM

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 88 शिकायतों में से मौके पर मात्र सात का निस्तारण हुआ

Sun, 08 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Get quality and timely complaints resolved: DM
चांदपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : BIJNOR
गुणवत्तापूर्ण और समय से करें शिकायतें निस्तारित : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर, चांदपुर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुल दर्ज 88 शिकायतों में से सात शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
चांदपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि अगले संपूर्ण समाधान दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्व मानक के अनुसार कर लिया जाए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है। शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें तथा स्वयं सत्यापन करें। शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ पूर्ण गुणवत्ता के साथ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे से महरूम न रहे।
विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम हिमांशु वर्मा, सीडीओ डॉ.विजय कुमार गोयाल, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, एवं तहसीलदार चंद्रकान्ता, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
जिलाधिकारी ने ब्लॉक नूरपुर के ग्राम पंचायत पोटी के ग्राम प्रधान अबरार अहमद को ग्राम पंचायत पोटी में स्थित अस्थाई गोआश्रय स्थल के निर्माण व संचालन में पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ कार्य करने पर साथ ही गौवंश का बेहतर रखरखाव किए जाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed