फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get 100% anti-coronary vaccination: CDO

शत-प्रतिशत कराएं कोरोनारोधी टीकाकरण: सीडीओ

Wed, 27 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Get 100% anti-coronary vaccination: CDO
शत-प्रतिशत कराएं कोरोनारोधी टीकाकरण: सीडीओ
विज्ञापन

बिजनौर। सीडीओ कामता प्रसाद सिंह ने कहा कि जो संस्थान कोविड वैक्सीनिशेन कार्य में असहयोग का रवैया अपना रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल सहित जनपद में 23 स्थानों पर 30 सत्रों में टीकाकरण होना है। इस बार भी जिला अस्पताल में टीकाकरण के तीन सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र पर 100 की बजाए 125 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।
बुधवार को सीडीओ कामता प्रसाद सिंह कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड टीका करण के लिए चिह्नित किया गया है, उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। अन्य विभागीय अधिकारी भी इस बात का विशेष ध्यान रखें। बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्र के लिए प्रशासनिक, चिकित्सीय, सुरक्षा एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित कर दिये गए हैं, जो कि समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपादित कराएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने सीएमओ को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन सत्र को पूरी संवेदनशीलता और सजगता के साथ संपन्न कराते हुए सभी सूचनाएं शासन को प्रेषित करें। इस दौरान समस्त एमओआईसी को निर्देश को भी निर्देशित किया गया कि टीकाकरण कार्य को पूरी गुणवत्ता के आधार पर शत-प्रतिशत पूरा कराकर उसकी सूचना समय से कोविन पोर्टल पर फीड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, समस्त एमओआईसी आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed