फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gazetteer of the district will be prepared afresh

Bijnor News: नए सिरे से तैयार किया जाएगा जिले का गजेटियर

Fri, 22 Sep 2023 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gazetteer of the district will be prepared afresh
- गजेटियर बनाने के लिए डीएम ने किया समिति का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बदलाव समय चक्र का अहम हिस्सा है। जिले के गजेटियर के साथ भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। जी हां, नए सिरे से जिले का गजेटियर तैयार किया जाएगा। इसके लिए समिति का गठन भी कर दिया गया है।

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि देश की आजादी के अमृत काल में नई-नई योजनाएं एवं परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। देश विश्व स्तर पर विकास, शक्ति, समृद्धि, विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए-नए आयाम तय कर रहा है। विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करते हुए देश की उन्नति, साइंस एवं टेक्नोलॉजी में प्रदेश ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि हर जिले का नए सिरे से गजेटियर तैयार किया जाए। ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृति, उद्योग, लोक कला, साहित्य, कृषि, फसलें, वेशभूषा, पर्यटन, कुटीर एवं लघु उद्योग आदि सभी पहलुओं को समाहित करते हुए गजेटियर तैयार किया जाएगा। जिला स्तर पर गजेटियर के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें 11 नोडल अधिकारी शामिल हैं। जिला गजेटियर समिति में सभी नोडल अधिकारियों को नामित करते हुए उनके कार्य क्षेत्रों का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

नए गजेटियर में जिले की सीमाओं, क्षेत्रफल, जनसंख्या, निकाय, विकास खण्ड, तहसील, थाने, स्कूल-कालेज, नवोदय विद्यालय, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल हाईवे आदि सहित अन्य महत्वपूर्ण नई जानकारियों को शामिल किया जाएगा। वहीं पुराने गजेटियर से प्रतिकूल जानकारियों को हटाया जाना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed