फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gazalkar Dushyant Kumar's wife Rajeshwari Tyagi passes away

गजलकार दुष्यंत कुमार की पत्नी राजेश्वरी त्यागी का निधन

Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Gazalkar Dushyant Kumar's wife Rajeshwari Tyagi passes away
गजलकार दुष्यंत कुमार के साथ उनकी पत्नी राजेश्वरी त्यागी । फाइल फोटो - फोटो : BIJNOR
गजलकार दुष्यंत कुमार की पत्नी राजेश्वरी त्यागी का निधन
विज्ञापन

बिजनौर। गजलकार दुष्यंत कुमार की पत्नी राजेश्वरी त्यागी का रविवार को भोपाल में निधन हो गया। उन्हें 15 दिन पूर्व ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में किया गया। उनके बड़े पुत्र आलोक त्यागी ने उन्हें मुखाग्नि दी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
राजेश्वरी त्यागी का जन्म सहारनपुर जनपद के गांव डंगहेड़ा में हुआ था। उनका विवाह 30 नवंबर 1949 को दुष्यंत कुमार के साथ हुआ था तथा वह राजपुर नवादा में दुल्हन बन कर आई थीं। वह कई वर्षों तक राजपुर नवादा में रहीं। उन्होंने नजीबाबाद स्थित मूर्ति देवी विद्यालय में अध्यापन भी किया। दुष्यंत कुमार तथा राजेश्वरी देवी के तीन संतानें हुई। उनकी पुत्री का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके बड़े पुत्र आलोक त्यागी बैंक से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनके छोटे पुत्र अपूर्व त्यागी सेना में अधिकारी रहे। आलोक त्यागी ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि दुष्यंत कुमार की कविताओं और गजलों की पहली श्रोता राजेश्वरी देवी होती थीं।
विज्ञापन

राजेश्वरी देवी हिंदी की अध्यापिका थीं तथा हिंदी साहित्य पर उनकी गहरी पकड़ थी। राजेश्वरी देवी दुष्यंत कुमार की प्रेरणा थी। वह अपनी कोई भी गजल मंचों पर सुनाने से पहले राजेश्वरी देवी को सुनाते थे। राजेश्वरी देवी शासकीय मॉडल स्कूल साउथ टीटी नगर, भोपाल में हिंदी की शिक्षिका रहीं और वहीं से सेवानिवृत्त र्हुइं। आलोक त्यागी ने बताया कि राजेश्वरी देवी को 20 दिन पूर्व ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। पिछले 15 दिनों से वह आईसीयू में भर्ती थीं। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। दुष्यंत कुमार की मृत्यु 30 दिसंबर 1975 को होने के बाद राजेश्वरी देवी ने ही परिवार को संभाला था। राजेश्वरी देवी के अंतिम संस्कार में जहां भोपाल के दर्जनों साहित्यकार जुटे, वहीं उनके सैकड़ों शिष्यों ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी। वह वर्तमान में अपने बड़े पुत्र आलोक त्यागी के पास भोपाल में ही रहती थीं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed