फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gayatri Mantra is the mantra of good intellect: DP Singh

सद्बुद्धि का मंत्र है गायत्री मंत्र : डीपी सिंह

Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Mantra is the mantra of good intellect: DP Singh
नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ कार्यकर्ता गोष्ठी में भाग लेते साधक। - फोटो : NAZIBABAD
सद्बुद्धि का मंत्र है गायत्री मंत्र : डीपी सिंह
विज्ञापन

नजीबाबाद। शांतिकुंज के नजीबाबाद जोन के समन्वयक डीपी सिंह ने कहा कि गायत्री महामंत्र का जप मनुष्यों के विवेक की वृद्धि करता है। जिससे उसके अंदर नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गायत्री यज्ञ और षोडश संस्कारों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

गायत्री शक्तिपीठ की ओर से पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। पुजारी सीताराम ने मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। गोष्ठी में शांतिकुंज के नजीबाबाद जोन के समन्वयक डीपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता गुरु अनुशासन में आदर्श समाज के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद को आध्यात्मिक सेनेटेरियम के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। गोष्ठी में बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, मुरादाबाद समेत 14 जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उधर, नांगलसोती में भी गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में डॉ. दीपक कुमार, डॉ. वेदपाल चौहान, विपिन सिंह, सिमरन, राहुल, अरुणा, मानसिंह, किरण, पुष्पा, गुड्डी, पुष्पेंद्र, कमलेश आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed