{"_id":"6500a5d6cfaaa8f6ca09f0a5","slug":"gaushalas-budget-stuck-due-to-technical-glitch-fodder-arrangement-messed-up-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-10744-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तकनीकी खामी में अटका गोशाला का बजट, चारे की व्यवस्था गड़बड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तकनीकी खामी में अटका गोशाला का बजट, चारे की व्यवस्था गड़बड़ाई
विज्ञापन
गांव अगवानपुर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में 500 से ज्यादा गोवंश
संवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद। गांव अगवानपुर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में गोवंश की देखभाल के लिए जारी होने वाला बजट दो माह से अटका है। इससे गोवंश के चारे सहित अन्य व्यवस्था गड़बड़ा गई है। उधर, सीवीओ का कहना है कि पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते यह स्थिति बनी है।
गांव अगवानपुर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र के संचालक स्वामी श्यामजी महाराज ने बताया कि शासन से भेजे जाने वाले रुपये की समय से प्राप्ति न होने के कारण चारे की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। अन्य कार्य भी रुके हुए हैं। बताया कि अगवानपुर गोशाला के करीब बारह लाख रुपये दो माह से प्राप्त नहीं हुए है। गोशाला में पांच सौ से अधिक गोवंश आश्रित हैं, जिनकी देखभाल में परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम से शीघ्र पैसा आवंटन कराने की मांग की है।
इस संबंध में सीवीओ मुकेश कुमार का कहना है कि पोर्टल में तकनीक खराबी के चलते पैसा लखनऊ से रुका हुआ था। एक दो दिन के भीतर पैसा भेज दिया जाएगा।