{"_id":"62cc6e5713b8e811544e7984","slug":"garbage-piled-up-on-the-canal-track-nazibabad-news-mrt5966114200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पटरी मार्ग पर कूड़े का लगा अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पटरी मार्ग पर कूड़े का लगा अंबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर पटरी मार्ग पर कूड़े का लगा अंबार
मंडावली। गांव गुलालवाली के पास पूर्वी गंग नहर पटरी पर कूड़े का अंबार लगा है। कूड़ा मार्ग पर फैलने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलने पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नजीबाबाद का कूड़ा अन्य स्थान पर डलवाने की मांग की है।
क्षेत्रीय ग्रामीण चरणजीत, गुरविंदर सिंह, जोगिंदर, सतनाम सिंह, सोनू, पप्पू सिंह का कहना है कि नगर पालिका नजीबाबाद द्वारा गांव गुलालवाली के निकट पूर्वी गंग नहर पटरी पर ट्रैक्टर-ट्राली से नगर का कूड़ा डाला जा रहा है। लगातार कूड़ा डालने से मार्ग किनारे कूड़े का अंबार लग गया है। कूड़े का ढेर अब मार्ग पर फैलने लगा है, जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। नजीबाबाद और कोटद्वार के लोग हरिद्वार जाने के लिए पूर्वी गंग नहर पटरी मार्ग का ही अधिक प्रयोग करते हैं। मार्ग के आसपास डेरे बनाकर रहने वाले कई परिवारों का कूड़े की दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका नजीबाबाद की ओर से कूड़े के साथ मृत पशु और उसके अवशेष भी यहां डाले जा रहे हैं, जिसकी दुर्गंध से आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। बारिश होने पर मार्ग पर हालात और भी बदतर हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गत वर्ष यहां कूड़े डालने का विरोध किया गया था, लेकिन ग्रामीणों की नहीं सुनी गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से नजीबाबाद के कूड़े को पूर्वी गंग नहर पटरी के बजाय अन्य स्थान पर डलवाने की गुहार लगाई है।