फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga water enters Manoharwali village

मनोहरवाली गांव में घूसा गंगा का पानी, बच्चे स्कूल के मैदान में कर रहे तैराकी

Fri, 21 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ganga water enters Manoharwali village
मनोहरवाली गांव में घुसा गंगा का पानी
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मनोहरवाली के निकट बह रही रामगंगा नदी का पानी कई घरों में घुस गया है। गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्राथमिक विद्यालय में चार से पांच फुट तक पानी भर गया है।
सकीव अहमद, मकसूद अहमद, मोमिन अहमद आदि ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी जंगलों के रास्तों से होकर गांव तक पहुंच गया है। गांव निवासी काले खां, मो. शाकिर, मो.अनवर, मो.जाकिर, वाजिद, साजिद, माजिद, रिफाकत हुसैन, शेरू, वसीम, मकसूद, लतीफ, इदरीस, अनीस सहित अन्य घरों में व रास्तों में रामगंगा का पानी घुस गया है। रास्तों व घरों में पानी भर जाने से मकसूद की कच्ची दीवार गिर गई। इदरीस का छप्पर, लतीफ की पशुशाला की दीवार व उस पर पड़ी टीन गिर गई। रास्तों में दो से तीन फुट पानी भरने से रोजमर्रा के काम में परेशानी उठानी पड़ रही है। धान व गन्ने की फसल में पानी भर गया है।
विज्ञापन

गांव में गन्ना सेंटर के समीप सड़क पर करीब दो से तीन फुट तक पानी है। शिव मंदिर परिसर में भी पानी भर गया है। मनोहरवाली में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चार फुट तक पानी घुस गया है। प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार ने बताया कि स्कूल के कमरों में करीब दो फुट तक पानी है। बच्चों को वितरित करने के लिए रखी स्कूल ड्रेस, फर्नीचर, व कुछ अलमारी में नीचे की ओर रखे रजिस्टर भीग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed