फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga started cutting again in front of Fatehpur

स्टड के पास फिर से कटान करने लगी गंगा

Fri, 06 Aug 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ganga started cutting again in front of Fatehpur
मंडावर। गांव फतेहपुर के सामने गंगा ने फिर से गांव की ओर कटान शुरू कर दिया है। गंगा की धारा फतेहपुर के सामने बने स्टड के पास कटान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गंगा फिर से काफी तेजी से कटान कर रही है। पहले गंगा गांव कोहरपुर के सामने कटान कर रही थी प्रशासन की और से वहां रेत से भरे कट्टे और बल्लियां लगाकर कटान को रोका गया था। गांव मीरापुर के सामने भी बल्लियां और रेत से भरे कट्टे लगाए गए और कोहरपुर गांव के नीचे की और सादुल्ला पुर भी गंगा ने कटान किया। कई ग्रामीणों की जमीन गंगा में समा गई। जिनकी जमीन गंगा में समा गई उनके नाम शासन को भेजे गए हैं। चार दिन पूर्व प्रशासन की ओर से गांव सिमली के सामने गंगा कटान को रोकने के लिए बल्लियों के स्टड बनाए गए थे। लेकिन गंगा के जलस्तर बढ़ने घटने से बृहस्पतिवार की रात से गंगा गांव फतेहपुर के सामने कटान कर रही है। इससे गांव फतेहपुर सभाचंद के लोगों में परेशानी बढ़ गई हैं। अब ग्रामीणों के सामने फिर से गंगा कटान को देखते हुए चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का तेज बहाव उनके गांव के सामने बने स्टड के पास तेजी से कटान कर रहा है। अगर गंगा द्वारा ऐसे ही कटान किया गया तो जल्द ही गंगा गांव में खेतों को अपनी चपेट में ले लेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से गंगा कटाव रोकने के लिए स्टड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed