{"_id":"5f400d558ebc3e4add1ab5ca","slug":"ganga-and-malan-s-stream-still-in-spate-bijnor-news-mrt497332444","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी उफान पर हैं गंगा और मालन की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी उफान पर हैं गंगा और मालन की धारा
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम मुजफ्फरपुर केशो में सड़क पर भरा मालन नदी का पानी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब भी उफान पर हैं गंगा और मालन की धारा
बिजनौर। मैदान में बारिश रुकने के बाद भी पहाड़ों पर हो रही बारिश से मालन और गंगा अब भी उफान पर हैं। मालन का पानी ब्रह्मपुरी के बाद अब गांव मुजफ्फरपुर केशो में भी घुस गया है। मालन का तटबंध भी क्षतिग्रस्त होने लगा है। गंगा कटान करते हुए गांव फतेहपुर सभाचंद और सीमली की ओर बढ़ रही है। गंगा गांव से केवल 100 मीटर की दूूरी पर बह रही है।
पिछले 24 घंटे से जिले में ज्यादा बारिश नहीं हुई है लेकिन पहाड़ों पर बारिश न रुकने से नदियों में अब भी उफान है। गंगा की धारा बृहस्पतिवार की तरह उफनी हुई है। तेज धारा गांव फतेहपुर सभाचंद और सीमली की ओर तेजी से कटान कर रही है। गंगा के कटान से गांव वाले घबराए हुए हैं। बारिश की वजह से मालन नदी पर बने पुल की सड़क की मिट्टी भी कटकर नीचे रपटे पर गिर रही थी। इस कटी मिट्टी की जगह अब ईंट-पत्थर भरे जा रहे हैं। गंगा नदी का पानी बुधवार को गांव ब्रह्मपुरी में घुस गया था। बृहस्पतिवार रात को गांव में पानी का स्तर और बढ़ गया। गांव मुजफ्फरपुर केशोमें भी गंगा का पानी घुस गया है। हजारों बीघा फसलों में पानी भरा हुआ है। रावली के पास रपटे पर अब भी तीन फीट पानी चल रहा है। यहां अब भी नाव से ही रपटे को पार किया जा रहा है।
गांव बाकरपुर गढ़ी से यूुसुफपुर हमीद तक मालन नदी पर तटबंध बना है। गांव वालों का कहना है कि दस साल से मरम्मत नहीं होने से तटबंध बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने लगा है। गांव वालों का कहना है कि तटबंध टूट गया तो बाकरपुर गढ़ी, खानजहांपुर बहादर, धारूवाला, मंडावली, मुजफ्फरपुर केशो, रावली, ब्रह्मपुरी, बड़कला, बेगावाला, काजीवाला, धर्मनगरी सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे और दिल्ली पौड़ी मार्ग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता बिजेंद्र सिंह का कहना है कि तटबंध टूटने से भयानक तबाही हो सकती है। इसके बारे में शासन को अवगत कराया जा रहा है। अफजलगढ़ सिंचाई खंड के एक्सईएन रामबाबू का कहना है कि अभी कहीं कटान के बारे में सूचना नहीं मिली है। अगर कहीं कटान हो रहा होगा तो वहां पर बल्लियों का स्टड बनवाया जाएगा।