फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga and Malan overflowed with rain on the mountains

पहाड़ों पर बारिश से उफनीं गंगा और मालन, हजारों बीघा फसलों में भरा पानी

Sun, 29 Aug 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ganga and Malan overflowed with rain on the mountains
बिजनौर के रावली में मालन नदी में नाव से जाते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
पहाड़ों पर बारिश से उफनीं गंगा और मालन
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा और मालन का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा और मालन का पानी हजारों बीघा खेतों में भर गया है। रावली और ब्रह्मपुरी के रपटे पर भी गंगा का पानी उतर रहा है। गंगा की तेज धारा गांव सीमली के पास कटान भी कर रही है।
पहाड़ों पर कई दिन से तेज बारिश हो रही है। उत्तराखंड की बारिश का पानी गंगा और मालन में आ रहा है। इससे दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा में शनिवार सुबह तक एक लाख 12 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। पहाड़ों पर बारिश होने की वजह से जलस्तर दोपहर तक बढ़कर एक लाख 45 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। तटीय गांवों में हजारों बीघा जमीन में गंगा और मालन का पानी भर गया है। गंगा की उफनती लहरों की वजह से खादर के किसान पशुओं का चारा लेने भी गंगा पार अपने खेतों में नहीं गए।
विज्ञापन

रावली ब्रह्मपुरी रपटे पर मालन का और बालावाली से उत्तराखंड जाने वाली सड़क पर गंगा का पानी एक फुट तक बह रहा है। मालन में और पानी आता है तो रावली रपटे के दूसरी ओर बसे गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट सकता है। गंगा के उफान से गांव वालों में दहशत है। गंगा की धारा गांव सीमली की ओर कटान कर रही है। मध्य गंगा बैराज के जेई पीयूष बालियान के अनुसार गंगा में एक लाख 43 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। इससे कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावली क्षेत्र में बाढ़ का खतरा, जागकर रात बिता रहे ग्रामीण
बेगावाला। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश के बाद गंगा से कई तटीय गांव में बाढ़ का खतरा है। गंगा के उफान पर आने के बाद गंगा का पानी बढ़ रहा है। गंगा में पानी बढ़ने से तटीय गांव के लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं। गंगा ने कई जगह कटान करना भी शुरू कर दिया है।
पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश से गंगा के तटीय कई गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा में पानी बढ़ने से मंडावर क्षेत्र के कई गांव में गंगा कटान कर रही है। गंगा से सटे गांव ब्रह्मपुरी, रावली, डैबलगढ़, वीरूवाला, सीमली में पानी आने का खतरा है।

मालन नदी के रपटे पर दो फिट पानी चल रहा है। गंगा के साथ मालन नदी में पानी आने से गांव ब्रह्मपुरी व रावली में पानी भरने का खतरा बना हुआ है। लोग नाव के सहारे रपटे से आ जा रहे हैं। गांव के लोगों के मुताबिक उन्हें हर साल बरसात में यह समस्या झेलनी पड़ती है, कोई इससे निजात नहीं दिला रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके है परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण वेदराम, खुशीराम, रामपाल, सहदेव का कहना है कि बाढ़ के कारण व पुल न बनने की वजह से बच्चों की शादी करने में भी बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed