विदुर कुटी घाट पर की गई गंगा आरती
बिजनौर। गंगा समग्र की ओर से विदुर कुटी के पावन गंगा घाट पर की जाने वाली साप्ताहिक गंगा आरती रविवार की शाम को हुई। जिसमें एसडीएम भी मौजूद रहीं। रविवार की शाम गंगा गीत के साथ गंगा आरती का प्रारंभ हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख दुष्यंत ने गंगा भक्तों से हिंदू धर्म और हमारे जीवन गंगा मां के महत्व के बारे में बताया। एसडीएम रितु चौधरी ने पूजा सामग्री के विसर्जन के लिए बनाए गए गंगा कुंड का अवलोकन किया और वहां पर साफ सफाई का जायजा भी लिया। कहा कि डीएम उमेश मिश्रा गंगा की स्वच्छता को लेकर के बहुत गंभीर हैं और वह विदुर कुटी पर गंगा की धारा लाने के लिए प्रयासरत हैं। डॉ. मंजु चौधरी ने कहा कि प्रशासन यदि इसी तरह से सहयोग करता रहेगा तो अवश्य ही पूरे बिजनौर के गंगा घाट स्वच्छ रहेंगे और बिजनौर से बहने वाली गंगा स्वच्छ, निर्मल और अविरल बहती रहेगी। गंगा आरती में गंगा समग्र के जिला संयोजक ओम प्रकाश ने सभी गंगा भक्तों को गंगा स्वच्छता का संकल्प दिलवाया। गंगा आरती में महाशय, उमेश, मुकेश, ज्ञानेश्वर सिंह, सुखबीर मलिक, डॉ कुलदीप, मास्टर राजवीर, भीमपाल, संग्राम सिंह आदि उपस्थित रहे।