फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gang caught stealing goods from trucks

ट्रकों से माल चोरी करने वाला गैंग पकड़ा

Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gang caught stealing goods from trucks
बिजनौर में माल से भरे ट्रक को चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : BIJNOR
ट्रकों से माल चोरी करने वाला गैंग पकड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने ट्रकों से माल चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा है। मुठभेड़ में गिरोह के सरगना समेत चार आरोपी पकड़े गए हैं। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। चोरी हुआ ट्रक मय माल के बरामद कर लिया गया है। जिस ट्रक से आरोपी चोरी करने आए थे, वह भी बरामद हुआ है। आरोपियों के पास से दो तमंचे और दो चाकू मिले हैं।
सोमवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर हल्दौर थाना क्षेत्र में चोरी हुए पान मसाला से भरे ट्रक का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को आदित्य प्रकाश तिवारी निवासी उन्नाव ने ट्रक चोरी के संबंध में तहरीर दी थी। बताया था कि चालक हरिश्चंद्र और परिचालक राजेश ट्रक में लखनऊ से पान मसाला भरकर रुड़की जा रहे थे। हल्दौर में चालक परिचालक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर खाना खाने लगे तभी ट्रक चोरी हो गया था। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरोह के सरगना नईम निवासी हिम्मतनगर पिलखुआ हापुड़, जावेद और फारूख निवासीगण आजमपुर देहपा हापुड़ तथा वसीम निवासी करीम कॉलोनी पीपलहेड़ा हापुड़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायर भी झोंक दिया था। इनके तीन साथी मिथुन उर्फ सचिन निवासी हिम्मतनगर, आवेश और आरिफ निवासीगण आजमपुर देहपा हापुड़ फरार हो गए।
विज्ञापन

इनके पास से चारी का आयशर कैंटर, पान मसाला के 38 बोरे, चोरी में इस्तेमाल किया गया ट्रक, दो तमंचे, तीन कारतूस, दो चाकू और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि यह गिरोह बेहद शातिर है। पहले दिल्ली के आसपास निशाना बनाते थे, अब इन्होंने मुरादाबाद क्षेत्र में वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया था। इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल से भरे ट्रकों को निशाना बनाता है गिरोह
सरगना नईम अपने गिरोह के साथ मिलकर मुरादाबाद क्षेत्र में माल से लदे ट्रकों को चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता है। माल चोरी करने के बाद ट्रक को कहीं भी छोड़कर भाग जाते हैं। पूरा गिरोह माल चोरी करने के लिए अपने साथ एक ट्रक भी लेकर चलता है। जिसमें माल को पलटी कर दिया जाता है। हल्दौर में चोरी किए गए ट्रक को लेकर मुरादाबाद में ही योजना बना ली थी। इसे मुरादाबाद में ही चोरी किया जाना था, लेकिन वहां ट्रक रुका नहीं। मुरादाबाद से पीछा करते हुए आरोपी हल्दौर तक आ गए थे।
चार दिन तक हापुड़ में रहे थानाध्यक्ष
इस वारदात का खुलासा करने के लिए हल्दौर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को हापुड़ में चार दिनों तक डेरा डालकर रहना पड़ा। तब कहीं जाकर गिरोह पकड़ में आ सका। पुलिस टीम में एसआई ललित मोहन शर्मा, रामवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील मलिक, धीरज सोलंकी, एसआई जर्रार हुसैन, खालिद आदि शामिल रहे।

पूरा माल बरामद नहीं किया : ट्रक मालिक
बिजनौर। ट्रक मालिक आदित्य प्रकाश तिवारी ने चोरी के खुलासे पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से की है। कहा कि पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले आरोपी तो पकड़ लिए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है। कहा कि पुलिस ने पूरा माल भी बरामद नहीं किया है। अभी एक चौथाई माल ही बरामद किया है। वहीं चोरी का माल खरीदने वालों को नहीं पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed