फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gandhi's speech changed people's thinking

गांधी जी के भाषण ने बदल दी थी लोगों की सोच

Wed, 02 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gandhi's speech changed people's thinking
धामपुर का केएम इंटर कालेज, जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी आए थे। - फोटो : DHAMPUR
गांधी जी के भाषण ने बदल दी थी लोगों की सोच
विज्ञापन

बिजनौर। 1857 के आंदोलन में जनपद के सभी राजाओं ने आपस में तय कर के नवाब महमूद को जिले की कमान अंग्रेजों से दिलाई थी। किंतु नवाब के एक सिपहसालार की करतूत से लड़ाई हिंदू और मुस्लिम में बंट गई। जनपद के हिंदू राजा अंग्रेजों के साथ हो गए। लगभग एक साल की आजादी के बाद जनपद को फिर से गुलामी का शिकार होना पड़ा। लेकिन इसके बाद सब सचेत हो गए। अंग्रेजों के खिलाफ जनपद के सारे हिंदू मुस्लिम एकजुट थे। कांग्रेस और आर्य समाज उनमें देश भक्ति की भावना फूंकने में लगे थे। ऐसे समय में महात्मा गांधी का जनपद में आगमन हुआ।
13 अक्तूबर 1929 के दिन विजय दशमी थी। इसी दिन महात्मा गांधी धामपुर पधारे। पूरे जनपद के आजादी के दीवाने विजय दशमी का पूजन छोड़कर धामपुर पहुंचे। महात्मा गांधी लगभग 11 बजे ट्रेन से धामपुर पहुंचे। उनका केएम कॉलेज में प्रवास था, वहीं सभा थी। स्टेशन पर ही भारी भीड़ थी। कार्यकर्ता किसी तरह स्टेशन मास्टर के कमरे से गांधी जी को निकाल कर केएम कॉलेज ले गए। रास्ते में भी महात्मा गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ थी। प्रसिद्ध साम्यवादी चिंतक स्वर्गीय चरण सिंह सुमन ने अपनी पुस्तक ‘स्वतंत्रता संग्राम के स्तंभ’ में इस कार्यक्रम का विस्तार से जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि महात्मा गांधी को सुनने के लिए पांच हजार से ज्यादा महिलाएं सभा में पहुंची थीं।
विज्ञापन

उस समय के अखबारों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा है कि गांधी जी को सुनने आने वालों की संख्या भी 15 हजार से ज्यादा थी। जबकि उस समय धामपुर की आबादी मात्र सात हजार ही थी। सभा का प्रबंध बहुत बढ़िया था। खुद महात्मा गांधी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा था कि यहां की सभा का प्रबंध उत्तर प्रदेश के दौरे की सभी सभाओं से बढ़िया रहा। सभा में जनपद की ओर से गांधी जी को 644 रुपये चार आना की थैली भेंट की गई। विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें सम्मान पत्र भी दिए। गांधी जी के भाषण के पश्चात उन्हें मिले मानपत्र उनकी इच्छानुसार नीलाम कर दिए गए। इनकी नीलामी से 46 रुपये प्राप्त हुए। उनके अनुरोध पर उन्हें भेंट की गई राशि में से 200 रुपये कांग्रेस संगठन को दे दिए गए। शेष 400 रुपया खद्दर प्रचार के लिए चर्खा संघ को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञातव्य है कि महात्मा गांधी चर्खा संघ के मैनेजर डॉ. जसवंत सिंह के कहने पर धामपुर आए थे। स्वागत सभा के मंत्री डी गांगुली ने गांधी जी के कार्यक्रम के लिए अपनी प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि महात्मा गांधी के भाषण से जनपद के युवाओं में नई चेतना जागृत हुई। अनेक कार्यकर्ता अपना व्यवसाय और सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें गोविंद सहाय, चौधरी होरी सिंह, विशंभर नाथ माहेश्वरी, राम निवास, चोखे लाल, पंडित वाचस्पति, सोमदेव, चंद्र शेखर गोयल, लाला मुन्ना लाल, मक्खन सिंह त्यागी, चौधरी चंदन सिंह आदि प्रमुख हैं। इन्होंने कांग्रेस का संदेश गांव गांव तक पहुंचाया, ये ही आगे चलकर बड़ा आंदोलन बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed