{"_id":"650dd876f79405baa30612d7","slug":"gandhi-inter-college-mankuan-won-the-champion-trophy-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-4862-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांधी इंटर कॉलेज मनकुआं ने जीती चैंपियन ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांधी इंटर कॉलेज मनकुआं ने जीती चैंपियन ट्राॅफी
विज्ञापन
धामपुर के आरएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते शिक्षक।
तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। आरएसएम इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चैंपियन ट्राफी गांधी इंटर कॉलेज, मनकुआं ने अपने नाम की।
सीनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा, सारिका व पायल और बालक वर्ग में अनस सलमानी, जूनियर बालक वर्ग में बिलाल अहमद, बालिका वर्ग में रोशनी, कशिश, सब जूनियर बालक वर्ग में राजेन्द्र सिंह, निखिल कुमार और सब बालिका वर्ग में नीशू चौहान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल चैंपियन ट्रॉफी गांधी इंटर कॉलेज मनकुआं के प्रधानाचार्य डा. पुष्पेन्द्र कुमार ने प्राप्त की।
प्रधानाचार्य ओपी यादव और उप प्रधानाचार्य अनिल देवरा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन राजेन्द्र सोलंकी व अरविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर असित कुमार, मुकेश कुमार, अमनप्रीत कौर, देवराज सिंह, पुखराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, उधम सिंह, पुष्पराज सिंह, वीर सिंह, डा. एकता विश्नोई, अनुपम विश्नोई, पुष्पा गहलोत, गायत्री देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सतीशशर्मा