फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Game of ongoing affiliation even after the ban

प्रतिबंध के बाद भी चल रहा संबद्धीकरण का खेल

Wed, 15 May 2019 12:17 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 15 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Game of ongoing affiliation even after the ban
demo - फोटो : demo
बिजनौर जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों के सामने बीएसए के आदेश भी बौने हैं। ब्लॉक नूरपुर में शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय से हटा कर दूसरे स्कूलों में संबद्ध करने का खेल खूब चल रहा है। ब्लॉक के एक शिक्षक को तीन पदों पर तैनात कर सारे आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शिक्षकों ने भी मामले की जांच कराने की मांग की है। ब्लॉक के बीईओ पर कई आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन






बीएसए महेश चंद्र ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों के दूसरे स्कूलों में संबद्ध करने के आदेश निरस्त किए हुए दो महीने बीत गए। लेकिन बीईओ बीएसए के आदेश को नहीं मानते। ब्लॉक नूरपुर में शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों से हटा कर दूसरे स्कूलों में संबद्ध करने का खेल खूब चल रहा है। ब्लॉक में कई शिक्षक ऐसे हैं जो दूसरे स्कूलों में संबद्ध हैं। शिक्षिका शबाना अंसारी जूनियर हाई स्कूल अथाई अहीर में तैनात हैं, जबकि बीईओ द्वारा उन्हें जूनियर हाई स्कूल कैमरी में संबद्ध किया है। सुशील कुमार को जूनियर हाई स्कूल गोपालपुर से ढेली अहीर में तैनात किया है। योगेश कुमारी को फीना से पीपला जागीर, यशोदा देवी को चांगीपुर से असगरीपुर संबद्ध किया है। ब्लॉक के शिक्षक बताते हैं कि बीईओ द्वारा करीब दो दर्जन शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों से हटा कर दूसरे स्कूलों में संबद्ध किया गया है। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने बीईओ के कार्यों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संगठन ने कई बार बीईओ को मांग पत्र देकर शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने मांग की है। पर उनके द्वार लगातार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन





एक शिक्षक पर तीन पदों की जिम्मेदारी
नूरपुर में बीईओ द्वारा एक शिक्षक को तीन पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षक धीरेंद्र कुमार जूनियर हाई स्कूल हीमपुर बुजुर्ग में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। दो महीने पहले धीरेंद्र कुमार का चयन सह ब्लॉक समन्वयक के पद पर हुआ था। वह एबीआरसी के कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। शिक्षक को बीईओ का चहेता बताया जाता है। उनके पास न्याय पंचायत शादीपुर हुसैनपुर के संकुल प्रभारी का कार्यभार भी है। ऐसे में एक ही शिक्षक पर तीन पदों की जिम्मेदारी शासन के आदेशों का उल्लंघन है। बीएसए ने जनवरी में जिले के सभी विकास क्षेत्रों के बीईओ को आदेश देकर शिक्षकों के संबद्धीकरण को निरस्त कर उन्हें उनके मूल विद्यालयों में भेजने के आदेश दिए थे। कई विकास क्षेत्रों में संबद्ध शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों में भेजा गया, लेकिन नूरपुर में बीएसए के आदेश को ठंडे बस्ते में डाल कर अभी तक खूब खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
एक शिक्षक एक पद पर ही रहेगा : बीएसए
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी महेश चंद ने बताया कि उन्होंने कोई संबद्धीकरण नहीं किया है। यदि ऐसा है तो गलत है मामले की जांच कराई जाएगी। शासन के आदेश हैं कि एक शिक्षक एक पद पर ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed