{"_id":"6205563896789223524b56b2","slug":"fury-over-not-making-permanent-studs-even-after-assurance-nazibabad-news-mrt57654301","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में गंगा नदी ने गौसपुर की सैकड़ों बीघा जमीन का किया था कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में गंगा नदी ने गौसपुर की सैकड़ों बीघा जमीन का किया था कटान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्वासन के बाद भी स्थायी स्टड न बनाने से रोष
नांगलसोती। बरसात के बाद भी गंगा किनारे गांव गौसपुर में स्थायी स्टड न बनने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम ने गत वर्ष निरीक्षण के दौरान अक्तूबर के बाद बनवाने का आश्वासन दिया था।
गांव गौसपुर पिछले एक दशक से भूकटाव का दंश झेल रहा है। गत वर्ष भी गंगा नदी ने गौसपुर की सर्वाधिक कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया था। बरसात में गंगा नदी ने गांव गौसपुर में किसानों की सैकड़ों बीघा खेती की जमीन का कटान था। बरसात होने केे कारण प्रशासन द्वारा गौसपुर में कटान रोकने के लिए अस्थायी स्टड बनवाए गए थे। डीएम उमेश मिश्रा ने गत वर्ष जून माह में गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने ग्रामीणों को गौसपुर में स्थायी स्टड बनाए जाने के लिए शासन से सिंचाई विभाग के स्टीमेट को मंजूरी मिलने की जानकारी दी थी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि कटान क्षेत्र में 75 मीटर लंबे 15 स्टड बनाए जाएंगे। जिसका कार्य बरसात के बाद अक्तूबर, नवंबर माह में शुरू होगा। डीएम के आश्वासन के बाद भी गौसपुर में अब तक स्थायी स्टड बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने गौसपुर के कटान क्षेत्र में जल्द स्थायी स्टड बनाने की मांग की है।