फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Furore over disputed land grabbing

विवादित भूमि कब्जाने पर हंगामा

Sun, 09 Oct 2016 12:55 AM IST
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Furore over disputed land grabbing
बिजनौर-मंडावर रोड पर विवादित जमीन पर कब्जे के दौरान की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मंडावर मार्ग पर शनिवार को विवादित जमीन पर कुछ लोग हथियारों व जेसीबी के साथ कब्जा करने पहुंच गए। वहां बनी वर्कशाप में इन लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी । यह देख वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीन लोगों को दबोच लिया। बाकी सब फरार हो गए। 
विज्ञापन


व्यापारी अरुण कबाड़ी व गांव भोगी निवासी अरुण में मंडावर मार्ग स्थित दस बीघा विवादित जमीन को लेकर विवाद चल  रहा है। जमीन का मामला कोर्ट      में विचाराधीन है। अरुण कबाड़ी   व गांव भोगी का अरुण जमीन   पर अपना-अपना दावा जता रहे हैं। इस जमीन के कई प्लाट का अरुण कबाड़ी बैनामा भी कर चुका है।   
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  शनिवार को गांव भोगी निवासी अरुण करीब 50 लोगों के साथ जेसीबी के साथ विवादित जमीन पर पहुंच गया। जमीन में बने दीपक व अरुण उर्फ गोपी के मकान में व वर्कशाप में जेसीबी से तोड़फोड़  शुरू कर दी। कब्जा करने वाले लोग के पास हथियार भी थे । मकान के अंदर से लोग भाग खड़े हुए। गोपी ने मकान से कीमती सामान लूटने का भी आरोप लगाया।  कब्जे के दौरान फायरिंग होने की भी अफवाह     फैल गई। अरुण कबाड़ी पक्ष के लोगों ने यह सूचना पुलिस को  दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची   गांव भोगी के अरुण , गांव  गांवड़ी निवासी डालचंद व जेसीबी   चला रहे   उमर रफीक  को         दबोच कर थाने ले आई। बाकी लोग भाग गए। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया है। गांव भोगी निवासी अरुण के मुताबिक विवादित जमीन उनकी है। अरुण कबाड़ी फर्जी तरीके से जमीन के बैनामा कर रहा है। उन्होंने जमीन पर कब्जा करने के दौरान गोली चलाने की बात को गलत बताया। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक पकड़े गए तीनों लोगों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed