फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Furious among the villagers of Khairpur and Daranagar

खैरपुर और दारानगर के ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल

Fri, 22 Mar 2019 11:58 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 22 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Furious among the villagers of Khairpur and Daranagar
ग्रामीणों के दो गुटों में संघर्ष के दौरान पुलिस से उलझतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
गंज दारानगर में  नाव में बैठने को   लेकर हुए विवाद में गांव खैरपुर व दारानगर के ग्रामीणों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। गंगा के खादर में अफरा-तफरी    मची रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर मामला शांत कराया। इस विवाद में दोनों पक्षों के एक महिला समेत 13 लोग घायल हो गए। आठ लोगों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

 हीमपुर क्षेत्र  के गांव खैरपुर निवासी 95 साल के कृपाल सिंह का निधन हो गया था। ग्रामीण शुक्रवार   को शव का दाह संस्कार करने दारानगर गंज में विदुर कुटी के सामने गंगा पर आए थे। गंगा के खादर क्षेत्र में ग्रामीणों ने पलेज लगा रखी है। परिजन पलेज की रखवाली कर रहे हैं। दाह संस्कार स्थल पर गांव दारानगर निवासी राजेश की पत्नी बाला अपनी नाव से गंगा पार अपनी पलेज पर अपने  परिचितों के साथ जा रही थी। अंतिम संस्कार में शामिल कुछ लोगों ने उनसे नाव से गंगा पार ले जाने को कहा।
विज्ञापन

नाव में सवार लोगों ने कहा कि वे गंगा पार ले जा तो सकते हैं पर वापस नहीं ला सकते। इस बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए। उनमें मारपीट शुरू हो गई। अंतिम संस्कार करने आए लोगों ने मोबाइल से कॉल करके गांव के   लोगों को बुला लिया। पलेज लगा रहे लोगों ने भी ग्रामीण बुला लिए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर लाठी-डंडे चले और व पथराव भी हुआ। महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर आ गईं। जो भी हाथ लगा उस पर ही लाठी बरसाई गई। मौके   पर अफरातफरी मच गई। सीओ   सिटी अरुण कुमार व शहर कोतवाल रामसेवक पुलिस बल के साथ     मौके पर पहुंचे। महिलाएं पुलिस से भी नहीं डरीं व लाठी लिए डटी रहीं। काफी देर तक विवाद हुआ। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। विदुर कुटी के सामने दोनों पक्षों       के लोग जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 विवाद में खैरपुर निवासी सुरेश सिंह ब्रजवीर सिंह रिंगल, अमित, राजकुमार रामअवतार व दूसरे पक्ष की ओर से राजेश की पत्नी बाला व आकाश समेत 13 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाल रामसेवक के मुताबिक दोनों पक्षों में नाव में बैठने को लेकर विवाद हुआ। शव का दाह संस्कार करने आए कई लोग शराब का सेवन किए थे। इस कारण विवाद बढ़ा है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा रह है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरेे के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed