फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Funeral descended people off market

जनाजे में उमड़े लोग, बाजार रहा बंद

Thu, 18 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 18 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Funeral descended people off market
चांदपुर में मंगलवार को मोहल्ला शाहचंदन में आतिशबाज यामीन के मकान में हुए विस्फोट में एक बच्ची, दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत से पूरा नगर का माहौल गमगीन है। बुधवार की सुबह 11 बजे आमिर सिद्दीकी के बाग में नमाज अदाकर बास्टा चुंगी पर खजाना कब्रिस्तान में सभी शवों का दफनाया। इसमें विधायक मोहम्मद इकबाल, पूर्व अध्यक्ष शेरबाज पठान,स्वामी ओमवेश, मोहम्मद फरमान, डा.सत्येंद्र शर्मा, डा.मुनीर खालिद, आमिर सिद्दीकी अफजल कुरैशी, अरूण, राजेंद्र त्यागी, कृष्णअवतार, ज्ञान वर्मा, बछरायूं पालिका चेयरमैन अफसर अली अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


व्यापारी जनाजे में हुए शामिल
मोहल्ला शाहचंदन में हुए हादसे में छह की मौत का पूरे नगर में शोक का माहौल रहा। बुधवार को नगर का पूरा बाजार बंद रहा। शवों  को दफनाने के बाद प्रतिष्ठान खोले। संयुक्त व्यापारी मंडल ढाली बाजार में शोकसभा की। इसके बाद व्यापारी जनाजे में शामिल हुए। गुड़ व्यापार मंडल ने मंडी में आयोजित शोकसभा में मंगलवार को हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया। इसमें व्यापारी राजकुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया। इसमें शैलेंद्र चौधरी, विमल कुमार, वीरेंद्र राजपूत, सुबोध गुप्ता, श्रवण कुमार आदि रहे। रेलवे स्टेशन के पास शेख मुस्लिम तनजीम के जिला सदर मोहम्मद फरमान ने शोकसभा कर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज हुई
चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन में यामीन के घर में हुए विस्फोट के मामले में यामीन के पुत्र आमिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आमिर ने कहा घटना के समय वह मोहल्ला मुफ्तीसराय में दुकान में था। उसे सूचना मिली। वह घर आया। सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग से विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed