{"_id":"600872588ebc3e32ee293539","slug":"funds-collected-in-afzalgarh-for-temple-construction-bijnor-news-mrt52152072","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर निर्माण के लिए एकत्र की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर निर्माण के लिए एकत्र की धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर निर्माण के लिए एकत्र की धनराशि
अफजलगढ़/झालू। नगर में श्रीराम मंदिर अयोध्या निर्माण के चलते विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में जनजागरण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला किला, चिरंजीलाल तथा गौहरअली खां आदि में नगर निवासियों को श्रीराम मंदिर निर्माण के बारे में बताया और उनसे सहायता राशि एकत्र की। अभियान के दौरान हिंदू समाज के पुरुषों, युवकों तथा महिलाओं में अति उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर रोबिन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शरद कर्णवाल, सौरभ जैन, हर्ष रस्तोगी, अजीत कांबोज आदि मौजूद रहे।
वहीं, झालू में बुधवार को भाजपा, आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला चौधरियान रामलीला, पीरजादगान, इस्लामाबाद, जोशियान मंदिरवाला, अमरुवाला, सतियोंवाला आदि में घर-घर जाकर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्रित की। इस दौरान लोकेंद्र चौधरी, उमंग काकरान, पूरू, सौरभ अग्रवाल देव, शिवम अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रितिक, रानू, गौरव, नमन, मुकुल, संदीप चौधरी, कमेंद्र सिंह, प्रिंस जोशी, रोहित जोशी, निक्की जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।