{"_id":"f461b8227324d9ab7fc848d82650fa42","slug":"fulsnda-30-people-vulnerable-to-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलसंदा में 30 लोग बुखार की चपेट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलसंदा में 30 लोग बुखार की चपेट में
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। गांव फुलसंदा खाकम में बुखार की चपेट में आने से करीब 30 लोग बीमार पड़े हुए हैं। पीड़ित निजी चिकित्सालयों में उपचार करा रहे हैं।
एक-डेढ़ महीने में क्षेत्र में करीब बारह से ज्यादा लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। गांव के लोगों में दहशत है। वहीं सीएमओ ने कहा कि गांव में शिविर लगाया जाएगा।
गांव फुलसंदा खाकम में पिछले एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र स्थित है, लेकिन वह महीनों में एक दो बार ही खुलता है। कोई स्वास्थ्य कर्मी केंद्र पर नहीं आता।
इससे उपकेंद्र पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। ग्रामीण अंकित(12), होरी (65),मान सिंह(45),रीनू (17), कृपाल सिंह(60), मनोहरी (62), दिलावर (55), सतीश (40), छतरपाल (45),भारत (44), रामरती (57), रेखा (40), सुमन (39), मुन्नी (40), लीलो (45) सहित करीब 30 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण प्राइवेट चिकित्सकों के यहां जाकर उपचार करा रहे हैं। एक-डेढ़ महीने में बुखार के प्रकोप से अब तक क्षेत्र में एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। एमओआईसी नहटौर डा. जीबी कटारिया का कहना है कि बुखार से पीड़ित लोग सीएचसी में उपचार के लिए आए। खून की जांच अवश्य कराएं।
सीएमओ डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि गांव में शिविर लगाया जाएगा। सभी को उपचारित कराया जाएगा।