फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Frost, clouds and cold wave increased the chill

पाले, बादल और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Frost, clouds and cold wave increased the chill
पाले, बादल और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन

बिजनौर। बृहस्पतिवार को पाले, बादल और शीतलहर की तिकड़ी ने फिर से सर्दी का ग्राफ बढ़ा दिया है। सुबह के समय खेतों में पाला जमा दिखाई दिया। सूरज निकलने पर थोड़ी राहत मिली, लेकिन बाद में बादल छा गए और शीतलहर भी चलती रही। पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। जिले का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले तीन चार दिन से पाले और कोहरे से निजात मिली हुई थी। कोहरा इस साल वैसे भी कम ही आया है। पाला और कोहरा न आने से मौसम गुनगुना बना हुआ था। सुबह से ही धूप निकल रही थी जिससे लोगों को भी काफी राहत थी। लेकिन बुधवार रात को फिर से पाला पड़ा। खेतों में गन्ने व पेड़ों की पत्तियों पर बृहस्पतिवार सुबह को जमा दिखाई दिया। इस सर्दी में अब तक इतना पाला नहीं गिरा था। पाला गिरने से सुबह के समय मौसम बहुत सर्द रहा। जो लोग सुबह घूमने के लिए निकल आए थे वे भी कुछ ही देर में घरों को लौट गए।
विज्ञापन

करीब सात बजे धूप निकलने पर पाला पिघलना शुरू हुआ तो उस समय ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा। सूरज निकलने के बाद थोड़ी राहत मिलते इससे पहले ही बादल छा गए और हवा के झोंके भी शुरू हो गए। पाले के बाद शीतलहर और हवा के झोंकों ने सर्दी से राहत नहीं मिलने दी। पूरा दिन मौसम में गलन बनी रही। नगीना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह के अनुसार किसान फसलों को पाले से बचाने के लिए खेतों की सिंचाई करके रखें। जिन फसलों में नमी की कमी होती है, पाला उन्हें सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तापमान में स्थिति
दिन अधिकतम न्यूनतम
25 दिसंबर 22.2 4.5
26 दिसंबर 18.6 4.4
27 दिसंबर 22.4 6.8
28 दिसंबर 19.2 7.4
29 दिसंबर 19.6 9.8
30 दिसंबर 19.2 3.2
नोट : तापमान के आंकड़े नगीना स्थित मौसम वेधशाला से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed