फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   From today, hot air balloons will fly at Bijnor Barrage.

Bijnor: आज से गंगा बैराज पर हवा में रोमांच, उड़ेंगे हॉट एयर बैलून, पर्यटक रोमांचित, शाम पांच बजे होगा उ्दघाटन

Wed, 01 May 2024 09:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 May 2024 09:10 AM IST
सार

आज से बिजनौर गंगा बैराज पर हॉट एयर बैलून उड़ेगा। यहां पयर्टक हॉट बैलून राइड का आनंद ले सकेंगे और हवा में रोमांचक नजारे देख सकेंगे। आज शाम पांच बजे इसका उद्घाटन किया जाएगा।

विज्ञापन
From today, hot air balloons will fly at Bijnor Barrage.
रेहड़ में पीली डैम पर उड़ता हॉट एयर बैलून। फाइल फोटो।

विस्तार

अब बिजनौर की गिनती भी उन शहरों में होगी, जहां हॉट एयर बैलून से लोग हवा में रोमांचक नजारे देखते हैं। जी हां, आज से बिजनौर गंगा बैराज पर हॉट एयर बैलून उड़ेगा। प्रशासन और एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर कंपनी से मिलकर इसे शुरू कर रही है। बुधवार शाम पांच बजे डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और सीडीओ पूर्ण बोहरा इसका उद्घाटन करेंगे। इसे जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

यूं तो बिजनौर में तमाम ऐसी रोमांचक जगह हैं, जहां लोग जल, जंगल और जीव को देख खूब उत्साहित होते हैं। वहीं इस कड़ी में अब बिजनौर गंगा बैराज पर्यटन के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है।

यहां पर देशी और प्रवासी पक्षियों की 300 से ज्यादा प्रजाति देखने को मिलती है, वहीं पानी में डॉल्फिन, घड़ियाल, कछुए, गंगा खादर में बारहसिंघा, सांभर, गुलदार देखने को मिलते हैं। इन नजारों का अब लोग हॉट एयर बैलून में बैठकर लुत्फ उठा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर कंपनी को बैराज पर हॉट एयर बैलून की उड़ान भरने को मना लिया है। कंपनी की मालिक ज्ञान नंदनी ने बताया कि बुधवार को हम इसकी शुरूआत करेंगे। इसके बाद यह उड़ान रोजाना सुबह और शाम को चलेगी। शुरूआत में प्रत्येक उड़ान, प्रति सदस्य 500 रुपये रखे गए हैं। यदि यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ती है तो इसे लगातार जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा: डीएम
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार ये हॉट एयर बैलून की पहली उड़ान होगी। बैराज गंगा घाट के पास मैदान में यह चलाया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह किया जा रहा है। उम्मीद है यहां पर्यटक आएंगे। पर्यटकों को यहीं पर जिले की धरोहरों की जानकारी भी दी जाएगी।

इसलिए खास है बिजनौर गंगा बैराज
गंगा बैराज की बहुत लंबी जल धारा है। यहां पर सर्दियों में दिन में हर वक्त प्रवासी पक्षी रहते हैं। बैराज के पुल के दोनों ओर गंगा की धारा में बने टापुओं पर बड़ी संख्या में पक्षियों को आराम करते हुए देखा जा सकता है। यहां पर सैलानियों को घुमाने के लिए मोटर बोट भी है। लोग यहां डॉल्फिन सफारी भी करते नजर आते हैं। इसके अलावा रोजाना सैकड़ों लोग श्मशान घाट और स्नान घाट पर पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed