फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Friday prayers offered amidst tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज

Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers offered amidst tight security
बिजनौर में जामा मजिस्द पर नमाज के दौरान फोर्स के साथ पैदल मार्च एडीएम, एसडीएम व एसपी। - फोटो : BIJNOR
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस प्रशासन के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। जिलेभर में शांति बनी रही। शहर से लेकर गांव देहात तक मस्जिदों के पुलिस की कड़ी निगरानी रही। डिजिटल वालंटियर भी पुलिस की मदद के लिए तैनात रहे। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर पुलिस गतिविधियों पर नजर बनाए रही।
शुक्रवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बिजनौर शहर की जामा मस्जिद के आसपास भ्रमण कर जायजा लिया। मस्जिदों के आसपास लगी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल कुमार ने जामा मस्जिद के आस पास नमाज अदा होने तक मौजूद रहे। एएसपी देहात राम अर्ज ने चांदपुर सुपर जोन की व्यवस्था को संभाला। उन्होंने नगीना में भी दौरा किया।
विज्ञापन

बता दें कि कानपुर और प्रदेश के अन्य शहरों में हुई हिंसा के बाद से ही प्रदेशभर में अलर्ट बना हुआ है। अपने जिले में भी लगातार दो जुुमे से ही पुलिस एहतियात बरत रही है। लगातार संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही थी। पिछले दो सप्ताह से पुलिस की ड्यूटी जस की तस बनी हुई थी, जिनमें कोई फेरबदल नहीं किया गया। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तकनीक का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं रही। जिले में 30 ड्रोन उड़ा गए। जिनसे घनी आबादी के साथ साथ मकानों की छतों पर ईंट पत्थर तलाशे गए। एक थाना क्षेत्र में दो ड्रोन उड़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी रही नजर
पुलिस संवेदनशील इलाकों में तैनाती के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रही। सभी थानों में दो दो पुलिसकर्मी सिर्फ फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी करने में लगे हुए हैं। जुमे की नमाज को लेकर रिटायर्ड हो चुके पुलिसकर्मी और गांव के चौकीदारों की पुलिस ने मदद ली। रिटायर्ड पुलिस कर्मी संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए थे।

जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती गई थी। पुलिस और प्रशासन के अफसर लगातार भ्रमणशील रहे। डिजिटल वालंटियर की भी मदद ली गई है - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed