फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Freed the land in village Bakarpur

गांव बाकरपुर में भूमि को कब्जामुक्त कराया

Thu, 28 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Freed the land in village Bakarpur
नांगलसोती के गांव बाकरपुर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम। - फोटो : NAZIBABAD
गांव बाकरपुर में भूमि को कब्जामुक्त कराया
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव बाकरपुर में नदी और ग्राम पंचायत की भूमि को चारे की फसल को काट कर कब्जामुक्त कराया।
25 जुलाई को तहसील प्रशासन ने मालन नदी और ग्राम पंचायत बाकरपुर में अवैध कब्जे की जांचकर 40 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया था। उस दौरान राजस्व टीम को नदी और ग्राम पंचायत की करीब 140 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा मिला था। उन्होंने कब्जा धारकों को दो दिन के भीतर स्वयं फसल काटकर भूमि को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए थे। चेतावनी के बावजूद स्वयं कब्जा नहीं हटाने पर बुधवार को ग्राम सचिव अर्जुन पाल, प्रधान ओवेश राजपूत ने नांगलसोती पुलिस की मौजूदगी में नदी और ग्राम पंचायत की भूमि पर खड़ी अवैध फसल को काटने की कार्रवाई की। ग्राम सचिव अर्जुन पाल ने कहा कि मालन नदी व ग्राम पंचायत की भूमि पर गन्ने और चारे की फसल खड़ी थी, जिसे काटकर गांव जालपुर स्थित गोशाला में पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed