फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Free residential education will be available in Vidyagyan schools

विद्याज्ञान विद्यालयों में मिलेगी निशुल्क आवासीय शिक्षा

Fri, 11 Feb 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Free residential education will be available in Vidyagyan schools
विद्याज्ञान विद्यालयों में मिलेगी निशुल्क आवासीय शिक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। ग्रामीण अंचलों में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के मेधावी बच्चों को विद्या ज्ञान विद्यालयों में निशुल्क आवासीय शिक्षा मिलेगी। विद्यालयों में 40 प्रतिशत सीट बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं। दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी में पीपीपी माडल के आधार पर बुलंदशहर व सीतापुर में विद्याज्ञान विद्यालय संचालित हुए हैं। इन विद्यालयों में कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों को फ्री शिक्षा दी जाती है। प्रवेश लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होंगे। विद्यालयों में विद्यार्थी को कुछ खर्च नहीं करना है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार इस क्रम में कक्षा छह व सात में शिक्षा सत्र 2022-23 के के प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र सभी 11 ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अर्थात बीईओ के दफ्तरों में वितरित हो रहे हैं। लिखित परीक्षा 10 अप्रैल को प्रस्तावित है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी है।
विज्ञापन

ये हैं दाखिले के लिए अर्हता
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्याज्ञान विद्यालयों में दाखिले के लिए अर्हता तय है। बालक तथा बालिका दोनों दाखिला ले सकते हैं। दाखिले लिखित परीक्षा की तैयार मेरिट के आधार पर होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं। अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख से कम होनी चाहिए। 40 प्रतिशत दाखिले बालिकाओं के होंगे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए बालक हेतु न्यूनतम आयु 10 वर्ष और अधिकतम आयु 11 वर्ष, बालिकाओं के लिए न्यूनतम आयु 10 वर्ष, अधिकतम आयु 12 वर्ष है। जबकि कक्षा सात में दाखिले को बालकों के लिए न्यूनतम आयु 11 वर्ष तथा अधिकतम आयु 12 वर्ष, बालिकाओं के लिए न्यूनतम आयु 11 वर्ष, अधिकतम आयु 13 वर्ष निर्धारित है। विद्यार्थी यूपी का स्थायी निवासी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed