{"_id":"6283de7cd7a7ea58b239b9d1","slug":"four-villages-marked-under-amrit-sarovar-yojana-dhampur-news-mrt5889985129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांव अमृत सरोवर योजना के तहत चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांव अमृत सरोवर योजना के तहत चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार गांव अमृत सरोवर योजना के तहत चिह्नित
बिजनौर, धामपुर। विकास विभाग की ओर से अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत ब्लॉक के चार गांवों के तालाबों का चयन किया गया है। इन सभी गांवों में मई के अंत तक मिट्टी का खदान शुरू हो जाएगा।
खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 97 ग्राम सभाएं हैं। अभी तक चार पंचायतों रायपुर मलूक, मोहम्मदपुर लालमन, मनकुआ व मधी गांव को अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित किया गया है। ये ऐसे तालाब हैं जहां पर एक हेक्टेयर से अधिक जमीन है। इन तालाबों की करीब ढाई मीटर गहरी खोदाई कराई जाएगी। तालाब के चारों तरफ ग्राम वासियों के घूमने के लिए पक्का मार्ग बनेगा। बैठने के लिए बर्थ बनेगी। झोपड़ियां बनाई जाएंगी। रात्रि में घूमने के लिए प्रकाश की व्यवस्था होगी।
उनका कहना है कि तालाब आबादी क्षेत्र के निकट हैं तो ऐसे तालाबों में ग्रामीणों के तालाब में घूमने के लिए मोटर वोट चला कर नौका विहार कराने का भी प्लान है। तालाब गांव से दूर हैं, तो वहां पर मछली पालन भी किया जा सकता है। इन तालाबों को 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है।