फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four vehicles collided, four people injured

आपस में टकराईं चार गाड़ियां, चार लोग घायल

Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles collided, four people injured
आपस में टकराईं चार गाड़ियां, चार लोग घायल
विज्ञापन

अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव भूतपुरी के समीप तिराहे पर आगे पीछे चल रही चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को जेसीबी की मदद से हटवाकर जाम खुलवाया।
थाना शेरकोट के गांव शहजादपुर निवासी मोहम्मद नवी अपनी पत्नी नगमा व भतीजी मंतसा को लेकर कार द्वारा अफजलगढ़ से धामपुर जा रहा था। भूतपुरी क्रॉसिंग के निकट वाहन आने पर अचानक ब्रेक लगाने से उनकी कार के पीछे चल रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में नगमा व मंतसा घायल हो गए, जबकि सबसे पीछे चल रही कार की गति इतनी तेज थी कि बीच मे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बीच में चल रही कार डिवाडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी साइड में धामपुर से अफजलगढ़ की ओर जा रही इनोवा कार से जा टकरा गई। हादसे में कार में सवार रमेश कुमार व उनकी पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में चारों घायलों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed