{"_id":"604fa7638ebc3e590c0a14ca","slug":"four-senior-patrons-honored-nazibabad-news-mrt5301156172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वरिष्ठ संरक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वरिष्ठ संरक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
चार वरिष्ठ संरक्षकों को किया सम्मानित
नजीबाबाद। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सम्मान समारोह में समिति के चार वरिष्ठ संरक्षक सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों की ओर से आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया।
अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सरकारी चिकित्सालय से कोविड-19 के टीके के विषय में प्राप्त जानकारी सम्मानित सदस्यों को बताई। महामंत्री जितेंद्र कक्कड़ ने समिति के कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट भी पढ़कर सुनाई। कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने आय व्यय का ब्यौरा रखा। कार्यक्रम में समिति के चार संरक्षक सदस्यों हरिराम कौशिक, रामकुमार वशिष्ठ, डा. हरीश चंद गुप्ता, मंगू सिंह को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निशा अग्रवाल, विकास द्विवेदी, ओम प्रकाश गोयल, कृष्णकांता गोयल, पुष्पलता इंदु, केपी सिंह, भागीरथ सिंह, एसपी मित्तल, आमोद अरोड़ा, केसी पांडे, मन मोहनलाल गुप्ता, रसीद आजाद, मदन गोपाल टांक, कुंदन सिंह, इकबाल अख्तर, कृष्ण मोहन, दर्शन कुमार, जयपाल सिंह, राजेश गुप्ता, मो. इब्राहिम, केके कर्णवाल, माया, उर्मिला, सुमन वर्मा, अशोक, सविता, शिव कुमार, अनिल टांक आदि मौजूद रहे।