फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four people died including mother and son in road accident in Bijnor

बिजनौर में हादसों का कहर: मां-बेटा समेत चार की मौत, परिवारों में मचा कोहराम, हर तरफ छाया मातम

Sat, 02 Mar 2024 05:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Mar 2024 05:26 PM IST
सार

Accident in Bijnor: बिजनौर में अलग-अलग हादसों में मां-बेटा समेत चार लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Four people died including mother and son in road accident in Bijnor
मृतकों के फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के अफजलगढ़ में बाइक सवार मां-बेटे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके बेटे की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। वहीं, अलग-अलग जगह हुए अन्य हादसों में भी दो बाइक सवारों की मौत हुई। जिनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह शेरगढ़ निवासी वेदप्रकाश (40) पुत्र नोबहार सिंह अपनी मां विद्या देवी (65) के साथ बाइक पर सवार होकर सुरजननगर के निकला। गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर कुछ दूर चलते ही उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वेदप्रकाश और उसकी मां विद्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन उपचार के लिए काशीपुर ले जा रहे थे, वेदप्रकाश की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, घायल विद्या देवी की उपचार के दौरान काशीपुर में निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

Four people died including mother and son in road accident in Bijnor
घटना के बाद जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उधर, दूसरा हादसा शुक्रवार की देर शाम हुआ। बताया गया कि रेहड़ थाने के गांव हसनपुर निवासी सुशील कुमार 63 वर्ष बाइक से अपने पुत्र को लेने के लिए भूतपुरी आ रहा था, भूतपुरी के समीप शराब की दुकान के पास पहुंचा तो अचानक किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया था। काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सुशील की मौत हो गई। परिजन कोई कार्रवाई किए बिना मृतक का शव अपने साथ ले गए। मृतक का पुत्र जोनटील व उसकी पत्नी हैदराबाद में स्टेनो है।

वहीं, शेरगढ़ मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए सुआवाला निवासी महेंद्र (53) पुत्र डुगंर सिंह की शुक्रवार की देर शाम काशीपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed