फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four members of the same family faint due to food poisoning

विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के चार सदस्य बेहोश

Tue, 11 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four members of the same family faint due to food poisoning
विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के चार सदस्य बेहोश
विज्ञापन

शेरकोट। गांव जमालपुर उदयचंद में विषाक्त भोजन के कारण एक परिवार के चार सदस्य बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव के प्रधान दयाराम सिंह ने बताया कि उनके गांव के बेगराज सिंह व उनकी पत्नी और दो पुत्री खाना खाने के बाद बेहोश हो गए थे। बताया गया कि इन लोगों ने चने का साग बनाया था। सभी ने धान की रोटी बनाकर खाई थी और फिर बाद में चाय पीने के बाद सो गए थे। सोमवार को जब परिवार के सदस्य काफी देर तक नहीं जगे तो परिवार के अन्य सदस्यों को चिंता हुई। जब उन्होंने जाकर देेखा तो वे बेहोशी की हालत में थे। बेहोशी की हालत से पहले उन्हें उल्टी दस्त भी हुए। परिवार के लोगों ने बेहोश सदस्यों को धामपुर में सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद अब सभी सदस्य ठीक हैं। चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग के चलते बेहोश होने की आशंका जताई। बताया जा रहा है कि चने की फसल को कीटों व बीमारी से बचाने को अधिक रासायनिक दवाइयों का छिड़काव किया गया हो। जिससे खाना विषाक्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed