फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four members of Ramdol committee resigned

रामडोल समिति के चार सदस्यों ने दिया त्यागपत्र

Fri, 19 Aug 2022 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four members of Ramdol committee resigned
रामडोल समिति के चार सदस्यों ने दिया त्यागपत्र
विज्ञापन

धामपुर। रामडोल शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन की ओर से बनी समन्वय समिति के सदस्यों की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर एक गुट के नामित चारों सदस्यों ने अपने पदों से त्याग पत्र दे दिया। चारों सदस्यों ने त्याग पत्र अपने गुट के अध्यक्ष अनिल शर्मा को सौंपा है। सदस्यों का कहना है कि उनके गुट के लोगों ने यदि दो दिन पहले राधा-कृष्ण मंदिर में नया रामडोल लाकर रख दिया था, तो दूसरे गुट के सदस्यों को समन्वय समिति के लोगों को अवगत कराना चाहिए था। बल्कि पुलिस को सूचना देकर मंदिर से रखे नए रामडोल को वहां से उठवा दिया।
नगर में रामडोल शोभायात्रा कई दशकों से निकलती आ रही है। इस बार भी भव्यता के साथ निकालने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस दौरान रामडोल शोभायात्रा कमेटी आपसी गुटबाजी के कारण दो धड़ों में बंट गई। एक गुट के अध्यक्ष अनिल शर्मा एड. हो गए। दूसरे गुट का अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को बना दिया गया है। 21 अगस्त को निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर दोनों गुटा आमने-सामने आ गए। मामला पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पटल पर जा पहुंचा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ इंदू सिद्धार्थ ने दोनों गुटों के अध्यक्षों को निष्क्रिय कर चार-चार लोगों की समनव्य समिति बना दी। रामडोल शोभायात्रा समन्वय समिति की ओर से निकाले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक गुट के लोगों ने मोहल्ला गुजरातियान स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में समन्वय समिति के लोगों को बताए बगैर नया रामडोल लाकर रख दिया। अनिल शर्मा गुट के सदस्य जयवीर सिंह सिसौदिया, सतीश चौहान, प्रमोद कुमार अग्रवाल और प्रशांत चौधरी का कहना है कि अन्य समिति के लोगों को इस बाबत पुलिस को अवगत कराने से पहले उन्हें बताना चाहिए था। यदि नया रामडोल रखा भी गया था तो उससे क्या फर्क पड़ने वाला था। नए रामडोल के पास में पुराने रामडोल को भी लाकर रख दिया जाता है। उधर, दूसरे गुट के सदस्य मनमोहन भारद्वाज आदि का कहना है कि उनकी ओर से दूूसरे गुट के लोगों को अवगत करा दिया था। जब गंभीरता से नहीं लिया गया तो पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed